Kedarnath Ropeway Project: अदाणी समूह को मिला केदारनाथ रोपवे प्रोजेक्ट का टेंडर, 36 मिनट में पूरी होगी 9 घंटे की यात्रा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल सोनप्रयाग से केदारनाथ के बीच लगभग 13 किलोमीटर लंबे रोपवे प्रोजेक्ट के निर्माण का टेंडर अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) को आवंटित हुआ है। नेशनल हाइवे लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट लिमिटेड (एनएचएलएमएल) ने इसके लिए लेटर ऑफ अवॉर्ड (एलओए) जारी किया, 4081 करोड़ के निवेश से छह साल में रोपवे प्रोजेक्ट निर्माण का कार्य पूरा होगा।




