कानपुर में 30 करोड़ का मालिक निकला कानूनगोः डीएम ने डिमोशन कर बनाया लेखपाल, 7 साल में खड़ी कीं 41 प्रॉपर्टी
कानपुर में एक कानूनगो, आलोक दुबे को डीएम जितेन्द्र प्रताप सिंह ने 30 करोड़ रुपये की 41 प्रॉपर्टी जमा करने और विवादित जमीन के सौदों मेंहेरफेर करने के आरोप में लेखपाल के पद पर पदावनत करदिया है. यह कार्रवाई एक शिकायत पर आधारित थी, जिसमें आलोक दुबे पर न्यायालय में विचाराधीन जमीन का वरासत दर्ज कर बैनामा कराने का आरोप था. जांच में यह साबित होने के बाद कि उनके और परिवार के नाम पर 41 प्रॉपर्टी दर्ज हैं, डीएम ने सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें NOHA किया है.




