News

कानपुरः दिल्ली-वाराणसी स्लीपर बस में भीषण आग, चलती बस से कूदे यात्री

यूपी में कानपुर के रामादेवी चौराहे के पास नेशनल हाईवे 19 पर उस वक्त खौफनाक मंजर देखने को मिला जब दिल्ली से बनारस जा रही पलक ट्रैवल्स की लग्जरी डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक आग की ऊंची ऊंची लपटें उठने लगीं। बस में उस समय करीब 30 से 40 यात्री सो रहे थे या अपनी सीटों पर आराम कर रहे थे।अचानक ऊपरी डेक में रखे सामान से धुआं निकलते देख ड्राइवर कंडक्टर ने शोर मचाया और बस को साइड में रोकने की कोशिश की, लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था।

गनीमत यही रही कि आग सबसे पहले बस की छत पर लदे भारी-भरकम सामान में लगी। यात्रियों को कुछ पल का मौका मिला और कई लोग खिड़कियों व दरवाजों से चलती बस से सड़क पर कूद गए। कुछ यात्री तो सड़क पर लुढ़कते हुए दूर तक चले गए, लेकिन उनकी जान बच गई। जिन्हें कूदने की हिम्मत नहीं हुई या जो ऊपरी बर्थ में फंसे थे, उनकी सांसें अटक गईं। तभी रामादेवी चौराहे पर ट्रैफिक ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों ने जलती बस को देखा और नि एक पल गंवाए दौड पड़े।

ainewsshorts

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

News

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में से एक के सदस्य और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद लगातार आलोचना