कानपुरः बहू को कमरा बंद करके सांप से डसवाते रहे, अंदर से वो चीखती रही, बाहर सब हंसते रहे
कानपुर के कर्नलगंज में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालवालों ने विवाहिता को कमरे में बंद कर सांप से डसवाने की कोशिश की। पीड़िता की बहन ने मौके पर पहुंचकर जान बचाई। पुलिस ने पति समेत 7 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




