झांसी: नई कार लेकर ड्राइव पर निकला पति, इधर घर पर गुस्साई पत्नी ने दे दी जान
उत्तर प्रदेश के झांसी में 22 साल की नवविवाहिता की मौत कारण एक नई कार बन गई. दरअसल, नई कारकी डिलीवरी लेने के बाद गांव चलने को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो गया. झगड़े के बाद गुस्से में आकर पत्नी ने फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई. वहीं मायके वालों का आरोप है कि कार उठाने को लिए उन्होंने दो लाख रुपए नहीं दिए इसलिए उनकी बेटी को मारकर फांसी पर लटका दिया है. पुलिस ने पति और ससुर को हिरासत में ले लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चरी भेज दिया है.घटना झांसी जनपद में प्रेमनगर थानान्तर्गत बल्लमपुर रोड स्थित स्टारनेट कालोनी की है. यहां रहने वाली करीब 22 साल की सुमन राय पत्नी सर्वेश राय घर में कमरे के अदर फांसी पर लटकी मिली. सुमन का मायका ललितपुर जिले के उदयपुरा गांव में है. उसकी शादी अप्रैल 2024 में सर्वेश के साथ हुई थी. परिजनों के अनुसार सर्वेश ने आज नई कार ली है. नई कार लेने के बाद उसने अपनी पत्नी से गांव चलने के लिए कहा, लेकिन उसने पुस्तैनी गांव चलने से मना कर दिया. जिसको लेकर उनके बीच झगड़ा हो गया.




