श्रीलंका में जीप की टक्कर: 1 हजार फीट गहरी खाई में गिरी बस, 15 लोगों की मौत, 15 घायल
श्रीलंका के उवा प्रांत के बादुल्ला जिले में बस दुर्घटना में 9 महिलाओं समेत 15 लोग की मौत हो गई, जबकि 15 घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक 30 से ज्यादा लोगों का एक ग्रुप आनंद यात्रा पर निकला था। पुलिस के अनुसार, बस की टक्कर एक जीप से हुई, जिसके बाद वह सड़क के किनारे रेलिंग से टकराकर 1000 फीट गहरी खाई में जा गिरी।




