जम्मू-कश्मीरः सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को घेरा, सेना का ‘ऑपरेशन महादेव’ जारी: सूत्र
जम्मू कश्मीर के श्रीनगर के बाहरी इलाके में स्थित दाछीगाम फॉरेस्ट क्षेत्र में सोमवार को सर्च और कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान गोलीबारी की आवाजें सुनी गई हैं. ऑपरेशन महादेव के तहत यहां सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. इस इलाके में तीन आतंकियों की मौजूदगी की आशंका जताई जा रही है. माना जा रहा है कि ये विदेशी आतंकी हो सकते हैं. टॉप सूत्रों की मानें तो ये वही आतंकी हो सकते हैं, जो पहलगाम हमले में शामिल थे.




