जम्मू कश्मीर सरकार का बड़ा एक्शन,अब्दुला सरकार ने लिया जमात के 215 स्कूलों का कंट्रोल
J&K सरकार ने 215 स्कूलों की प्रबंधन समितियां भंग कर दी हैं। ये सभी स्कूल प्रतिबंधित जमात-ए-इस्लामी और उसके शिक्षा विभाग फलाह-ए-आम ट्रस्ट (FAT) से जुडे पाए गए। खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट के बाद सरकार ने इन स्कूलों का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया है। अब डिप्टी कमिश्नर इनका प्रबंधन संभालेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो।





