संगमनगरी में जलतांडव ! गंगा-यमुना खतरे के निशान से ऊपर, पॉश इलाकों में घुसा बाढ का पानी, खाने-पीने के पड़े लाले
प्रयागराज में गंगा और यमुना ने खतरे के निशान को पार कर लिया है. जलस्तर खतरे के बिंदु 84.734 मीटर के ऊपर पहुंच गया है. गंगा की लहरें बेहद खौफनाक हो गई हैं. तटवर्ती इलाकों के बांध को गंगा की लहरें काटने लगीं है।
मेंहदौरी इलाके में गंगा की लहरों के थपेडे से बांध भी कटने की कगार पर है. गंगा की लहरों के थपेड़ों से बांध आधा से ज्यादा कट गया है. अगर अगले कुछ घंटों में गंगा की लहरों में उफान खत्म नहीं हुआ तो बांध कटने की संभावना है.




