News

जैश-ए-मोहम्मद बना रहा महिला आतंकियों की ब्रिगेड, मसूद अजहर की बहन बनेगी सरगना

पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) ने अपनी पहली महिला ब्रिगेड जमात-उल-मोमिनात की घोषणा की है. इसका नेतृत्व आतंकी मसूद अजहर की बहन सादिया अजहर करेंगी. संगठन ने बहावलपुर, कराची और अन्य शहरों में अपने धार्मिक शिक्षण केंद्रों में भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार, ऑपरेशन सिंदूर के बाद आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद को भारी नुकसान हुआ था जिसमें आतंकी मसूद अजहर के कई परिवारिक सदस्य मारे गए थे. बता दें, आतंकी संगठन अपनी विचारधारा को बढ़ावा देने और नए सदस्यों की भर्ती के लिए महिलाओं को शामिल करना चाहता है. इस महिला ब्रिगेड का खुलासा JeM प्रमुख आतंकवादी मौलाना मसूद अजहर के नाम से जारी एक पत्र के माध्यम से हुआ. जानकारी के अनुसार, नई महिला ब्रिगेड के लिए भर्ती 8 अक्टूबर को पाकिस्तान के बहावलपुर में मरकज उस्मान-ओ-अली में शुरू हुई थी।

ainewsshorts

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

News

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में से एक के सदस्य और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद लगातार आलोचना