भारत में बचे 5800 यहूदियों को ले जाएगा इजराइल, अगले 5 साल में अपने यहां बसाएगा
इजरायल की सरकार ने रविवार को एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र में रहने वाले सभी 5800 यहूदियों को इजरायल लाने की योजना को मंजूरी दे दी है। इन यहूदियों को अगले 5 साल में इजराइल ले जाया जाएगा।इनमें से 1200 लोगों को 2026 में बसाने के लिए पहले ही मंजूर किया जा चुका हैं। ये वे लोग हैं जिनके करीबी रिश्तेदार पहले से इजराइल में बस चुके हैं।2005 में इजराइल के धार्मिक गुरु श्लोमो अमार ने इस समुदाय को इजराइली मूल के लोगों की मान्यता दी थी। अभी लगभग इस समुदाय के 2500 लोग इजराइल में रह रहे हैं।




