नए नियम, पुरानी आईडी फेल! रेलवे ने 2.5 करोड़ अकाउंट किए बंद
aajtak भारतीय रेलवे ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग सिस्टम में दुरुप्रयोग को रोकने के लिए बड़ा फैसला लिया है. भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) के 2.5 करोड़ से ज्यादा यूजर्स आईडी डीएक्टिवट हो चुके हैं. संदिग्ध बुकिंग पैटर्न और फेक यूजर्स की पहचान के बाद IDs डीएक्टिवेट की गई हैं. संसद में सांसद ए.डी. सिंह के सवाल पर सरकार ने इसकी जानकारी दी गई है.




