IPS रघुवीर लाल बने कानपुर के नए पुलिस कमिश्नर, भूमाफियाओं का नेटवर्क तोड़ने वाले अखिल कुमार का तबादला
कानपुर कमिश्नरेट के नए पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल बनाए गए हैं अखिल कुमार का तबादला हो गया है रघुवीर लाल पहले एडीजी सुरक्षा के पद पर थे और उन्हें राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जा चुका है। अखिल कुमार का कार्यकाल माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए जाना जाएगा। उन्होंने दागी पुलिस पत्रकार और वकीलों के गठजोड़ को तोड़ा था।




