देवास में इंटरनेशनल जु जित्सु खिलाड़ी रोहिणी कलम ने की आत्महत्या, घर में फंदे से लटका मिला शव
एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली अंतरराष्ट्रीय जु जित्सु खिलाड़ी रोहिणी कलम (35) ने रविवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने अज्ञात कारणों से आत्महत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. परिवार ने बताया कि रोहिणी स्कूल की परेशानियों से जूझ रही थी।




