News

IndiGo संकट लखनऊ एयरपोर्ट: फ्लाइट के इंतज़ार में शख्स की मौत !

लखनऊ एयरपोर्ट पर फ्लाइट कैंसिलेशन की अफरा-तफरी के बीच कानपुर निवासी अनूप पांडे की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। वह रिश्तेदार की तेरहवीं में शामिल होकर बेंगलुरु लौटने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें लोक बंधु अस्पताल ले जाया गया, जहाथ डॉक्टरों ने मृत घोषित करदिया।अनूप पांडे के भाई अनिल पांडे का कहना है कि फ्लाइट कैंसिल होने से वह लगातार घबराए थे कि वह कैसे वापस जाएंगे, बेंगलुरु में पत्नी और बच्चे अकेले हैं छुट्टी भी खत्म हो चुकी है। फ्लाइट पकड़ने के लिए शुक्रवार को लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंचे अनूप पांडे कि अचानक तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। परिवार का आरोप है कि अगर एयरपोर्ट पर ही समय से इलाज मिल जाता तो शायद अनूप की जान बच सकती थी। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है।

ainewsshorts

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

News

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में से एक के सदस्य और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद लगातार आलोचना