भारतवंशी जोहरान ममदानी बने न्यूयॉर्क के पहले मुस्लिम मेयर, ट्रंप को बड़ा राजनीतिक झटका
अमेरिका के सबसे बड़े शहर न्यूयॉर्क ने इस बार इतिहास रच दिया है। भारतीय मूल के डेमोक्रेट उम्मीदवार जोहरान ममदानी ने मेयर चुनाव में शानदार जीत दर्ज करते हुए शहर के पहले भारतवंशी, मुस्लिम और सबसे युवा मेयर बनने का गौरव हासिल किया है। यह जीत अमेरिकी राजनीति में एक बडे बदलाव का संकेत मानी जा रही है।चुनाव परिणामों के अनुसार, ममदानी को कुल 50 प्रतिशत से अधिक वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी रिपब्लिकन उम्मीदवार कर्टिस स्लिवा और पूर्व गवर्नर एंड्र कुओमो काफी पीछे रह गए। ममदानी, जो मशहूर फिल्म निर्देशक मीरा नायर के बेटे और कोलंबिया यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर महमूद ममदानी के पुत्र हैं, अब न्यूयॉर्क की राजनीति में नई सोच और प्रगतिशील दृष्टिकोण का चेहरा बनकर उभरे हैं।




