भारत लाएगा नया AI गवर्नेस फ्रेमवर्क, Deepfake और झूठे वीडियो पर लगेगी लगाम!
भारत सरकार जल्द ही एक नया AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) गवर्नेस फ्रेमवर्क जारी करने जा रही है, जो 28 सितंबर तक पेश किया जाएगा. यह जानकारी आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को दी. यह फ्रेमवर्क कोई “अनिवार्य कानून” नहीं होगा, लेकिन इसका मकसद AI से जुडे खतरों को समझना और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है.मंत्री वैष्णव ने कहा कि भारत AI के इस्तेमाल में सुरक्षा को सबसे बड़ी प्राथमिकता दे रहा है. यह फ्रेमवर्क बताएगा कि AI तकनीक का उपयोग किन सीमाओं के भीतर होना चाहिए और किस तरह की निगरानी और नियंत्रण की जरूरत है. सरकार यह मानती है कि बिना सुरक्षा के AI का गलत इस्तेमाल लोगों को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है.




