नेपाल में शांति बहाल करने के लिए भारत आपके साथ’, पीएम मोदी ने सुशीला कार्की से की फोन पर बात
नेपाल में अंतरिम सरकार के गठन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल की अतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की से बातचीत की है।पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, “नेपाल की अंतरिम सरकार की प्रधानमंत्री सुशीला कार्की के साथ गर्मजोशी से बातचीत हुई। हाल ही में हुई दुखद जनहानि पर हार्दिक संवेदना व्यक्त की और शांति एवं स्थिरता बहाल करने के उनके प्रयासों के प्रति भारत के दृढ समर्थन की पुष्टि की। इसके साथ ही, मैंने उन्हें और नेपाल की जनता को कल उनके राष्ट्रीय दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं।”





