भारत ने अमेरिकी हथियार खरीदने की योजना रोकी, राजनाथ सिंह का दौरा रद्दः रिपोर्ट
रॉयटर्स’ ने भारतीय अधिकारियों के हवाले से बताया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर 50% टैरिफ लगाए जाने के बाद भारत ने नए अमेरिकी हथियार और विमान खरीदने की योजना रोक दी है। बकौल रिपोर्ट, कुछ खरीदों की घोषणा के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को अमेरिका भेजने की योजना थी लेकिन दौरा रद्द हो गया है।




