मेरठ में CM योगी ने मंच से कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, उपद्रवियों को दी सख्त चेतावनी
उत्तर प्रदेश में कांवड यात्रा अपने चरम पर है। श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ियों को संदेश देते हुए साफ चेतावनी दी, कहा -कांवड यात्रा की आड में उपद्रव बर्दाश्त नहीं होगा। उन्होंने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व कांवड़ियों के वेश में माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं, जिन्हें तुरंत पहचानकर प्रशासन को सूचना दी जानी चाहिए।




