केरल में चौकीदार बना नगरपालिका अध्यक्ष, पानिया जनजाति के पी विश्वनाथन ने रचा इतिहास
केरल में हाल ही में शपथ ग्रहण समारोह के बाद इस उच्च पर्वतीय जिले के कालपेटा नगरपालिका के नए अध्यक्ष ने अपने माता- पिता का आशीर्वाद लेने का निर्णय लिया। जब उनकी आधिकारिक गाड़ी एक जनजातीय कॉलोनी में एक टिन और तिरपाल की छत वाले झोपड़े के सामने रुकी, तो उनके वृद्ध माता-पिता ने उनका स्वागत किया।




