News

तुरंत बंद करो ऑफिस के कंप्यूटर में WhatsApp, सरकार की चेतावनी से मचा हड़कंप

WhatsApp का इस्तेमाल आज पर्सनल ही नहीं, बल्कि प्रोफेशनल कामो ं के लिए भी किया जाता है. ऐसे में बड़े-बडे दफ्तरों में काम करने वाले लोग अपने कंप्यूटर या लैपटॉप में व्हाट्सऐप वेब का इस्तेमाल करते हैं, जिसे लेकर अब भारत सरकार की ओर से डरा देने वाली चेतावनी दी गई है. हाल ही में इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय Meity की ओर से एक एडवाइजरी जारी की गई है, जिसमें सरकार ने लोगों से अपने ऑफिस के कंप्यूटर या लैपटॉप में WhatsApp Web बंद करने का अनुरोध किया है. सरकार की ये चेतावनी कोई यूं ही गई सलाह नहीं है, बल्कि इसकी ऐसी वजह बताई गई है, जो हर किसी को हैरान कर देगी. दरअसल, सरकार का कहना है कि बेशक ऑफिस सिस्टम पर पर्सनल चैट और ऑफिस की फाइल्स को एक्सेस कर पाना सुविधाजनक हो जाता है, लेकिन ऐसा करने से कंपनी को आपकी पर्सनल डिटेल्स भी मिल जाती हैं.सरकार की इस एडवाइजरी में कहा गया है कि ऑफिस सिस्टम पर WhatsApp Web का इस्तेमाल करने पर आपके ऑफिस की IT टीम और एडमिनिस्ट्रेटर को निजी चैट्स का एक्सेस मिल जाता है. यह मैलवेयर, स्क्रीन मॉनिटरिंग सॉफ्टवेयर या ब्राउजर हाईजैक जैसे कई तरीकों से संभव हो सकता है. सरकार ने यह चेतावनी ऑफिस में बढ़ती साइबर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जारी की है. यह एडवाइजरी उस समय आई है जब सरकार की इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी अवेयरनेस (ISEA) टीम ने कॉर्पोरेट डिवाइस पर मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के इस्तेमाल होने की वजह से खतरे को हाइलाइट किया है. ऐसे में अब कई कंपनियां WhatsApp Web को एक संभावित सिक्योरिटी रिस्क मान रही हैं. इसे एक ऐसा रास्ता माना जा रहा है जिससे फिशिंग अटैक और मैलवेयर की एंट्री हो रही है. इस वजह से पूरा नेटवर्क खतरे में पड़ सकता है. इसके अलावा एडवाइजरी में यह भी कहा गया है कि ऑफिस के Wi-Fi का इस्तेमाल भी कंपनियों और कर्मचारियों के पर्सनल डाटा का भी कुछ वक्त के लिए एक्सेस भी कुछ वक्त के लिए एक्सेस मिल सकता है, जिसकी वजह से निजी डाटा खतरे में पड सकता है.सरकार ने एडवाइजरी में बताया है कि अगर आपको किसी भी वजह से ऑफिस के लैपटॉप या कंप्यूटर पर व्हाट्सऐप वेब का इस्तेमाल करना भी पड़ता है तो कुछ खास बातों का जरूर ध्यान रखें, जैसे-1. व्हाइट्सऐप का इस्तेमाल करने का बाद जब भी आप लैपटॉप बंद करें तो इसे सिस्टम से लॉग-आउट जरूर कर दें.2. किसी भी अनजान लिंक या अटैचमेंट पर क्लिक करने से पहले सावधान रहें.

ainewsshorts

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

News

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में से एक के सदस्य और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद लगातार आलोचना