बेटे की लाश चाहिए तो पहले कफन के लिए 500 रुपये दो
मध्य प्रदेश के सबसे बड़े अस्पतालों में शुमार जयारोग्य अस्पताल में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। सड़क दुर्घटना में घायल मुरैना निवासी 19 साल के कृष्णा श्रीवास की अस्पताल में मौत हो गई। मृतक के परिजनों से पोस्टमार्टम के बाद शव सौंपने से पहले कफन के लिए 500 रुपए मांगे गए।




