“हमारी खोपड़ी सनक गई तो फिर…” बिलावल भुट्टो को मिथुन चक्रवर्ती ने दे दी खुली चेतावनी
अभिनेता से भारतीय जनता पार्टी के नेता बने मिथुन चक्रवर्ती ने मंगलवार को सिंधु जल संधि में बदलाव को लेकर पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी की भारत को दी गई ताजा चेतावनी की आलोचना की। कोलकाता में पत्रकारों से बात करते हुए, मिथुन चक्रवर्ती ने कहा, “अगर ऐसी बातें करते रहेंगे और हमारी ख़ुफ़िया एजेंसी सनक गई, तो फिर एक के बाद एक ब्रह्मोस चलेगा।”पाकिस्तान पर तंज कसते हुए भाजपा नेता ने आगे कहा, “हमने एक बांध बनाने के बारे में भी सोचा है जहां 140 करोड़ लोग पेशाब करेंगे। उसके बाद, हम बांध खोल देंगे, और सुनामी जाएगी। मुझे पाकिस्तान के लोगों से कोई शिकायत नहीं है। मैंने यह सब उनके (बिलावल भुट्टो) लिए कहा है।




