नोबल नहीं जीत पाए तो…’, भारत संग बिगड़ते रिश्ते को लेकर ट्रंप पर भड़का विपक्ष, दिखाई मोदी-पुतिन की तस्वीर
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ़ नीतिकी वजह से ये दशकों बाद हुआ कि भारत और दुनिया के सबसे शक्तिशाली मुल्क के बीच रिश्तों में दरार आया. अब ये बात अमेरिका को भी समझ आने लगी है.अमेरिकी कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण सुनवाई के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की कार में ली गई सेल्फी चर्चा का केंद्र बन गई. डेमोक्रेट सांसद सिडनी कैमलेगर-डोव ने यह तस्वीर बडे पोस्टर के रूप में कमरे में उठाई और कहा कि यह सिर्फ एक फोटो नहीं, बल्कि एक चेतावनी है कि अमेरिका क वर्तमान नीति भारत को रूस के और करीब ले जा रही है.उन्होंने कहा कि अमेरिकी प्रशासन की दबाव वाली रणनीति भारत-अमेरिका रिलेश्न को कमजोर कर रही है. उनका कहना था कि वाशिंगटन ने हाल के महीनों में जो कदम उठाए है।




