तबाह हुए पाकिस्तानी एयरबेस के नाम पर रखे गए व्यंजनों वाला IAF का मेन्यू हुआ वायरल
भारतीय वायुसेना के 93 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह के मेन्यू की एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें तबाह हुए पाकिस्तानी एयरबेस और आतंकी ठिकानों के नाम पर रखे गए व्यंजन शामिल हैं। मेन्य ू में ‘रावलपिंडी चिकन टिक्का मसाला’, ‘रफीकी रारा मटन’, ‘बहावलपुर नान’, ‘बालाकोट तिरामिसु’ और ‘मुरीदके मीठा पान’ जैसे कई व्यंजन शामिल हैं।




