PM मोदी से बात करूंगा… राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत- अमेरिका संबंधों पर किया बड़ा ऐलान, जारी रहेगी व्यापार वार्ता
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार (स्थानीय समयानुसार) को कहा कि वह आने वाले हफ्तों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करेंगे। उन्होंने इस बात की भी पुष्टि कि उनका प्रशासन दोनों देशों के बीच व्यापार बाधाओं को दूर करने के लिए भारत के साथ बातचीत जारी रखेगा। टूथ सोशल पर एक पोस्ट साझा करते हुए ट्रंप ने लिखा, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और अमेरिका दोनों देशों के बीच व्यापार बाधाओं को दूर करने के लिए बातचीत जारी रखे हुएहैं।




