चट से गोली मारूंगा, कोई बचा नहीं पाएगा… बीजेपी नेता की यूपी पुलिस ने ऐसे निकाली हेकड़ी
उत्तर प्रदेश के कानपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के एक नेता की दबंगई का मामला सामने आया है. सचेंडी थाना क्षेत्र में चल रही रामलीला के दौरान डांसरों पर रुपये लुटाने और विरोध करने पर पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने आरोपी नेता अमितेश शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया है. इस पूरी घटना का 52 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया था, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की.रामलीला मंच पर शुरू हुई दबंगईभौंती गांव में रामलीला कार्यक्रम का आयोजन चल रहा था. जानकारी के अनुसार, बीजेपी युवा मोर्चा से जुड़े अमितेश शुक्ला कार्यक्रम में पहुंचे थे. आरोप है कि मंचन के दौरान अमितेश शुक्ला ने कलाकारों और नृत्य कर रही डांसर पर सरेआम रुपये लुटाना शुरू कर दिया. इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है।
https://www.instagram.com/reel/DPYz6FckufQ/?igsh=NmZwY2hpd3JkNDBz




