News

इज़रायल और हमास के बीच करीब दो साल से चल रहे युद्ध के कारण गाज़ा पट्टी में फैल रही भुखमरी

इज़रायल और हमास के बीच करीब दो साल से चल रहे युद्ध के कारण गाज़ा पट्टी में फैल रही भुखमरी ने मानवता का संकट पैदा कर दिया है। पहली तस्वीर में नाइमा अबू फुल अपने दो साल के बच्चे याज़ान को लेकर एक रेफ्यूजी कैंप में बैठी हुई हैं। सही पोषण ना मिलने के कारण बच्चे की हड्डियां दिखने लगी हैं।पिछले तीन-चार दिनों में फिलिस्तीनी क्षेत्र में कुपोषण और भुखमरी के कारण करीब 21 बच्चों की मौत हो गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख टेड्रोस अदनोम घेब्रेयेसस ने बुधवार को बताया कि गाजा को ‘मानव-निर्मित’ भुखमरी का सामना करना पड़ रहा है। गाजा सिटी में भूख संकट के बीच, फिलीस्तीनी लोग एक चैरिटी रसोई से भोजन प्राप्त करने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।युद्ध के कारण गाज़ा में फैल रही भुखमरी के चलते इज़रायल समेत मिडिल ईस्ट के अलग-अलग देशों में प्रदर्शन भी हो रहे हैं। तीसरी, चौथी और पांचवी तस्वीर इज़रायल के तेल अवीव शहर में प्रदर्शन की हैं जहां लोग फिलिस्तीनियों के विस्थापन और खाने के वितरण को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।आखिरी तस्वीरें लेबनान के बेरुत में स्थित मिस्र के दूतावास की हैं जहां लोग इज़रायल-हमास युद्ध और गाज़ा में फैल रही भुखमरी को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

ainewsshorts

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

News

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में से एक के सदस्य और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद लगातार आलोचना