News

बंद होंगे स्टारबक्स के सैकड़ों स्टोर, जाएंगी 900 जॉब; कंपनी क्यों कर रही री-स्ट्रक्चरिंग का प्लान

दुनियाभर में मशहूर कॉफी कंपनी स्टारबक्स (Starbucks) की तरफ से गुरुवार को बड़ा ऐलान किया गया. कंपनी की तरफ से की गई घोषणा के अनुसार वह अपने बिजनेस में सुधार करने के लिए बड़ी री-स्ट्रक्चरिंग पर (Restructuring) पर काम करेगी. अपने री-स्ट्रक्चरिंग प्लान के तहत कंपनी सैकड़ों स्टोर को बंद करने के साथ ही कर्मचारियों की छंटनी भी करेगी. कंपनी का कहना है कि इस प्रोसेस में करीब एक बिलियन डॉलर का खर्च आएगा. यह कदम सीईओ ब्रायन निकोल की लीडरशिप में सेल्स में इजाफे और प्रॉफिट को बढ़ाने के लिए उठाया गया है. स्टारबक्स की तरफ से जारी बयान के अनुसार इस महीने से ही सैकड़ों आउटलेट को परमानेंट रूप से बंद कर दिया जाएगा. जिन आउटलेट को बंद किया जाएगा, वे कंपनी के कुल स्टोर्स का करीब 1% हैं. जून के अंत तक नॉर्थ अमेरिका में स्टारबक्स के 18,734 स्टोर थे. ये सितंबर के अंत तक घटकर 18,300 रह जाएंगे. कंपनी की तरफ से बताया गया कि उन स्टोर को बंद करने का फैसला लिया जा रहा है जो कस्टमर और कर्मचारियों को आशानुरूप वातावरण नहीं दे पा रहे थे. इसके अलावा इन स्टोर से फाइनेंशियल बेनिफिट होने की भी उम्मीद नहीं दिख रही.सैकड़ों स्टोर बंद होने का असर यह होगा कि इससे करीब 900 कर्मचारियों की छंटनी की जाएगी. यह इस साल की दूसरी छंटनी है. इससे पहले फरवरी में करीब 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से हटाया गया था. कंपनी की तरफ से कहा गया कि प्रभावित कर्मचारियों को अच्छा सेवरेंस पैकेज और सहायता दी जाएगी. साथ ही कई ओपन वेकैंसी को भी क्लोज करने का फैसला लिया गया है. स्टारबक्स की मुश्किल खासतौर पर बढ़ते खर्च और घटती मांग के कारण है. अमेरिका में महंगे वेबरेजेज की मांग में गिरावट आ रही है. इसके अलावा चीन में भी कंपनी को कॉम्पटीशन और कमजोर डिमांड का सामना करना पड़ रहा है. इसी कारण स्टारबक्स की तरफ से अपनी चीन वाली यूनिट में हिस्सेदारी बेचने का प्लान किया जा रहा है. कंपनी की तरफ से स्टोर बंद किये जाने और छंटनी के फैसले का असर इसके शेयरों पर भी देखा जा रहा है. इस साल अब तक स्टारबक्स के शेयरों में 7.7% की गिरावट आई है. यही कारण है कि निवेशकों के भरोसे में कमी आई है और कंपनी को सख्त कदम उठाने पड़ रहे हैं।

ainewsshorts

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

News

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में से एक के सदस्य और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद लगातार आलोचना