इंसानियत शर्मसार किराया न देने पर शव समेत निकाला बाहर
उन्नाव के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में एक मकान मालिक ने रिक्शा चालक विनोद कुमार के शव और उनकी पत्नी अनिता को घर से बाहर निकाल दिया. किराए के बकाया पैसे न दे पाने के कारण यह अमानवीय कार्रवाई की गई. विनोद की मृत्यु कानपुर के हैलट अस्पताल में इलाज के दौरान हुई थी. संतानहीन और परिवार से कटे हुए इस दंपत्ति के पास अंतिम संस्कार तक के पैसे नही दिए।




