News

यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, घने कोहरे में भिड़ीं 7 बसें और 3 कारें, भयानक आग में 4 यात्री जिंदा जले

Road Accident in Mathura: मथुरा में मंगलवार सुबह भीषण रोड एक्सीडेंट हुआ है, जहां यमुना एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे में कई गाड़ियांआपस में टकरा गईं. सात बसों और तीन कारों में भयानक टक्कर हुई. सुबह के वक्त जब यात्री बसो में सो रहे थे, तभी ये रोड एक्सीडेंट हुआ. भिड़ंत इतनी तेज थी कि उनमें से कई वाहनों में आग लगने से हादसे में चार लोगों की जलकर मौत हो गई है. हादसे में घायल कई यात्रियों को अस्पताल में भर्ती करायागया है. ग्रामीणों का कहना है कि 25 से ज्यादाघायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस टीमें, फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीमे मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू कराया.एसएसपी मथुरा श्लोक कुमार ने कहा कि कोहरे के वक्त रात में सात बसें और कई कारें आपस में टकरा गईं. एक्सीडेंट के दौरान चार से ज्यादा बसों में आग लग गई।

ainewsshorts

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

News

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में से एक के सदस्य और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद लगातार आलोचना