Hit and Run: गाजियाबाद में डीएमई पर तेज रफ्तार कार ने ट्रैफिक सिपाही को रौंदा, दो गिरफ्तार
गाजियाबाद में दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर आईपीईएम कॉलेज के पास एक तेज रफ्तार अटिंगा कार ने ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक सिपाही को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल सिपाही मणिपाल अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार सवार दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। विनीत नामक युवक कार चला रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।




