गुजरात में भूपेंद्र पटेल सरकार में डिप्टी सीएम बने हर्ष संघवी
Live: गुजरात में बीजेपी ने एक बार फिर से बड़ा फैसला लेकर सभी को चौंका दिया है। बिहार विधानसभा चुनावों के बीच बीजेपी ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के मंत्रिमंडल में फेरबदल किया है। सभी 16 मंत्रियों के इस्तीफे को बड सियासी भूकंप के तौर पर देखा जा रहा है। बीजेपी ने 2021 में मुख्यमंत्री समेत सभी मंत्रियों को बदला दिया था। नए मंत्री आज गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर में शपथ लेंगे।




