छोले के बर्तन में गिरने से 18 महीने की बच्ची की मौत, बहन दाल के बर्तन में जल गई
सोनभद्रः खेलते खेलते एक डेढ साल की मासूम गर्म छोले के बर्तन में गिर गई. लगभग 80% तक जल चुकी बच्ची को माता पिता इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया. डाक्टरों के काफ़ी प्रयास के बाद भी बच्ची को बचाया नहीं जा सका और उसकी मौत हो गई.
बताया जाता है कि मृत बच्ची प्रिया के पिता शैलेन्द्र मूल रूप से झाँसी के रहने वाले है और दुद्धि में रहकर चाट और गोलगप्पे कि दुकानलगाते हैं. रोज कि तरह घटना वाले दिन भी छोला बनाने के लिए मटर से भरे गर्म बर्तन को अंगीठी से उतारकर ज़मीन पे रखने के बाद माँ पूजा देवी पति के काम में हाथ बटाने के लिए बाहर चली गई कि तभी बच्ची खेलते- खेलते गर्म बर्तन में जा गिरी जिससे उसकी मौत हो गई।
रोते हुए मां पूजा ने बताया कि 2 साल पहले इसी तरह से झांसी में उनकी बड़ी बेटी 2 साल की सौम्या भी इसी तरह से गर्म दाल के पानी से भरे बर्तन में गिर गई थी जिससे उसकी मौत हो गई थी.




