India-US डील पर सरकार का पहला बयान, निर्मला बोलीं, ‘बड़े, शानदार समझौते के पक्ष में हम भी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रेसिप्रोकल टैरिफ (Trump Tariff) से मिली 90 दिन की छूट खत्म होने वाली है और इसकी डेडलाइन 9 जुलाई है. इससे पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) की ओर से India-US Trade Deal को लेकर एक बड़ा बयान देते हुए सरकार का रुख साफ कर दिय उन्होंने कहा है कि भारत, अमेरिका के साथ साथ एक बड़ा और अच्छा समझौता करना चाहेगा, लेकिन इसके लिए शर्तें भी लागू होंगी.




