सरकार विषकन्या होती है…”… जिसके साथ जाती है उसको डूबा देती है-नितिन गडकरी
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री और नागपुर से बीजेपी सांसद नितिन गडकरी ने एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि राजनीति नशे की तरह होती है और जब आदमी नशे में होता तो उसके विचार करने की शक्ति चली जाती है.नागपुर में ‘स्पोर्ट्स एज ए करियर’ कार्यक्रम में बोलते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि जब अच्छे दिन होते हैं तो तुम्हारी तारीफ करने वाले बहुत मिल जाएंगे, लेकिन समय जब खराब होता है तो पूछने वाला कोई नहीं होता. उन्होंने कहा कि मेरी बहुत इच्छा है कि नागपुर में 300 स्पोर्ट्स स्टेडियम बनाऊं. लेकिन चार साल के मेरे अनुभव के बाद मेरे ध्यान में आया कि सरकार बहुत निकम्मी चीज होती है. कॉर्पोरेशन के भरोसे कोई काम नहीं होता, ये लोग चलती गाड़ी को पंक्चर करने का हुनर रखते हैं.उन्होंने यह भी कहा कि सब कुछ सरकार के भरोसे नहीं होता, मेरा मानना है कि किसी भी पार्टी की सरकार हो, सरकार को दूर रखो, सरकार विषकन्या होती है जिसके साथ जाती है उसको डुबोती है।




