News

UP : गोरखपुर-हॉस्पिटल मालिक के अपहरण का खुलासा, 12 घंटे बाद चंगुल से छूटे तो पत्नी से लिपटकर खूब रोए

गोरखपुर पुलिस ने रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी और डॉ. पति अशोक जायसवाल को 12 घंटे में बदमाशों के चंगुल से छुड़ा लिया. इस दौरान तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है. बदमाशों ने रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी को छोड़ने के लिए 1 करोड़ रुपये फिरौती मांगी थी.बता दें, रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी और आयुष्मान हॉस्पिटल (पादरी बाजार) के मालिक अशोक जायसवाल शुक्रवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए. रोज की तरह सुबह 5:30 बजे वह स्विमिंग के लिए रेलवे स्टेडियम गए थे, लेकिन सुबह 9 बजे तक घर नहीं लौटे. इसके बाद पत्नी डॉ. सुषमा जायसवाल के पास एक अनजान नंबर से वॉट्सऐप कॉल आई. जिसमें अपहरणकर्ताओं ने अशोक को अगवा करने की बात कही और 1 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी. इस दौरान बदमाशों ने अशोक से फोन पर बात भी कराई गई. इसके बाद परिजनों ने शाहपुर थाने पर सूचना दी. डॉ. सुषमा जायसवाल बस्ती जिले में तैनात हैं।

ainewsshorts

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

News

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में से एक के सदस्य और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद लगातार आलोचना