अमेरिका से आई खुशखबरी… ट्रंप का बड़ा ऐलान, बोले- ‘घटा देंगे भारत पर लगा टैरिफ !’
अमेरिका से भारत के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने कहा है वे भारत पर टैरिफ को आधा यानी 50% कम (Tariff Cut) करेंगे. ट्रंप की ओर से ये भी साफ किया गया कि रूसी तेल खरीद ही वो बड़ा कारण था, जिसे चलते भारत पर लगा टैरिफ बढ़ाक डबल किया गया था. अब उन्होंने इस हाई टैरिफ (US Tariff On India) को कम करने का ऐलान किया है.




