इंडिगो के यात्रियों के लिए खुशखबरी, फ्लाइट कैंसिलेशन से हुई परेशानी पर मिलेगा ट्रैवल वाउचर
Indigo Compensation: इंडिगो ने फ्लाइट कैंसिलेशन और घंटों की देरी से प्रभावित यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए 10,000 रुपये का ट्रैवल वाउचर देने की घोषणा की है. यह वाउचर 3, 4 और 5 दिसंबर को रद्द या गंभीर रूप से बाधित उड़ानों के यात्रियों को मिलेगा और 12 महीनों तक वैध रहेगा. कंपनी डीजीसीए नियमों के तहत 5,000 से 10,000 रुपये का अतिरिक्त कैश मुआवजा भी देगी. इंडिगो का यह कदम परिचालन संकट के बीच यात्रियों की परेशानियों को कम करने की दिशा में महत्वपूर्णमाना जा रहा है.




