News

शादियों के सीजन में धड़ाधड सस्ता हो रहा सोना, ₹5000 गिरा गोल्ड का भाव, चांदी ₹3000 फिसली

वेडिंग सीजन में सोने-चांदी की कीमत गिरते जा रहे हैं. सालभर में 45000 रुपये से चढे सोने के भाव में अब गिरावट देखने को मिल रही है. सोने के साथ-साथ चांदी की चमक भी फीकी पड़ने लगी है. बीते दिन दिनों से लगातार सोना सस्ता होता जा रहा है. मंगलवार 18 नवंबर को सोना फिर से सस्ता हो गया, कीमत में 1558 रुपये की गिरावट आई. इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट पर जारी रेटलिस्ट के मुताबिक आज 24 कैरेट सोने की चमक 1558 रुपए फीकी पड गई. वहीं तीन दिन में सोना 5000 रुपये तक सस्ता हो गया. जो सोना तीन दिन पहले तक 1,26,554 रुपए का बिक रहा था, वो गिरकर 1,21,366 रुपये पर पहुंच गया है.24 कैरेट वाले सोने की कीमत 1,20,880 रुपये प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 1,11,171 रुपये प्रति 10 ग्राम 18 कैरेट वाले सोने की कीमत की कीमत 91,025 रुपये प्रति 10 ग्राम चांदी 1,51,850 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रहा है. सोने की कीमत वैश्विक उठापटक से तय होती है. ग्लोबल टेंशन में आ रही नरमी, अमेरिका के साथ संबंधों में सुधार, ट्रेड डील पर बनती सहमति की बदौलत सोने की कीमत में नरमी आ रही है. दरअसल सोना सेफ हेवन का दर्जा रखता है. इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं. अस्थिरता की स्थिति में लोग इन्हें खरीदते हैं. चूंकि ग्लोबल टेंशन के कमी आने से निवेशक सोने से पैसा निकालकर बाजार में लगा रहे हैं. वहीं सोने में प्रॉफिट बुकिंग के चलते कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है।

ainewsshorts

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

News

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में से एक के सदस्य और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद लगातार आलोचना