News

8 दिन में ₹13000 तक सस्ता हो गया सोना, क्या एक लाख के नीचे आएगा ?

दीवाली बीतने के बाद से सोने की कीमत में भारी गिरावट देखने को मिल रही है. सोना लगातार सस्ता हो रहा है. सोने की कीमत अपने पीक हाई से 13000 रुपये तक गिर चुकी है. जो सोना 17 अक्टूबर को 1.30 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आंकड़े को छू रहा था, अब वो लुढ़ककर 1.19 लाख रुपये पर पहुंच गया है. सोने की कीमत में जारी ये गिरावट उन लोगों के लिए बड़ी राहत है, जिनके घर आने वाले दिनों में शादी-ब्याह होने वाली है. सोने की कीमत में जारी इस भारी गिरावट के बाद लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि ये सोना कितना सस्ता होगा ? क्या सोना 1 लाख रुपये के आंकड़े से फिसल पाएगा? आने वाले दिनों में सोने की कीमत और गिरेगी या फिर सोना चढ जाएगा? सोने-चांदी के दाम में भारी गिरावट देखने को मिली. हालांकि बुधवार, 29 अक्टूबर को सोने की कीमत में एक बार फिर से बढ़त देखने को मिली है, लेकिन बीते 8 दिनों में सोना 13 हजार तक सस्ता हो चुका है. इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम सोने की कीमत 118874 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच चुकी है. करीब दो हफ्तों में सोने की कीमतों में करीब 10 फीसदी की गिरावट देखने को मिल चुकी है. MCX पर सोने की कीमतें अपने पीक से करीब 13 हजार रुपए प्रति दस ग्राम तक गिर गई हैं.सोने की कीमत और गिरेगी या फिर गोल्ड एक बार फिर से बाउंसबैक करेगा ? ये सवाल लोगों को सता रहा है. अगर जानकारों की माने तो सोने की कीमत में दोनों ही बातें संभव हो सकती है. हालांकि अगले कुछ दिन सोने की कीमत पर मुनाफावसूली का असर दिख सकता है. मौजूदा समय में गोल्ड को गिराने की संभावना बनी हुई है.

ainewsshorts

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

News

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में से एक के सदस्य और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद लगातार आलोचना