दिल्ली मेट्रो में चलती ट्रेन से सोने के बिस्किट चोरी
दिल्ली मेट्रो में एक यात्री के बैग से चोरी हुए सोने के बिस्किट के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों के पास से चोरी की बिक्री से जुडे 3 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं. पुलिस के अनुसार, 11 जुलाई को एक यात्री अमित सांत्रा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह बहादुरगढ़ से शादिपुर स्टेशन की यात्रा के दौरान उनके बैग से 141 ग्राम से अधिक वजन के सोने के बिस्किट चोरी हो गए. इस पर राजा गार्डन मेट्रो पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया. जांच के दौरान पुलिस ने मेट्रो स्टेशनों और कोचों के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला. तकनीकी सर्विलांस के आधार पर 23 जुलाई को डाबड़ी निवासी सोनू चंद (29) को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में उसने अपराध कबूलते हुए बताया कि चोरी का सोना बेच दिया गया है.




