दिल्ली में गंगा-यमुना का होगा संगम ! हिंडन के रास्ते यमुना तक पहुंचेगा गंगा का जल
दिल्ली सरकार यमुना नदी में गंगा का पवित्र जल लाने की दिशा में बड़ी योजना पर काम कर रही है। इसके तहत गंगा नदी का पानी हिंडन नदी के माध्यम से यमुना में प्रवाहित किया जाएगा।योजना के अनुसार, लगभग 500 क्यूसेक गंगा जल को यमुना की ओर मोड़ा जाएगा ताकि यमुना में सतत प्रवाह बना रहे और उसका प्रदूषण स्तर भी नियंत्रित हो सके। सरकार का मानना है कि इससे न केवल नदी का स्वरूप सुधरेगा, बल्कि पर्यावरण को भी लाभ पहुंचेगा।इस महत्वाकांक्षी परियोजना से आने वाले समय में राजधानीवासियों को एक साफ-सुथरी और जीवंत यमुना देखने को मिल सकती है।




