द हंड्रेड’ में दिखा फुल ड्रामा बारिश नहीं, चोट नहीं… लोमड़ी ने रुकवाया मैच
भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज़ के समापन के बाद लंदन में द हंड्रेड लीग का आगाज हो चुका है। दुनियाभर के नामी खिलाड़ी इस टूर्नामेंट का हिस्सा हैं। लीग के ओपनिंग मैच में कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर स्टेडियम में मौजूद दर्शक और खिलाड़ी हैरान रह गए। लॉर्ड्स के मैदान पर मुकाबले के दौरान खेल को अचानक कुछ मिनटों के लिए रोकना पड़ा – वजह न बारिश थी, न कोई खिलाड़ी चोटिल हुआ, बल्कि मैदान पर एक लोमड़ी की एंट्री हो गई !
लोमड़ी ने पूरे मैदान में कई चक्कर लगाए और फिर खुद ही बाहर निकल गई, जिसके बाद खेल दोबारा शुरू हो सका। इस अनोखे वाकये ने मैच को और भी दिलचस्प बना दिया।




