चेन्नई के एन्नोर बीच पर शुक्रवार को चार महिलाओं की डूबने से मौत हो गई. मृतकों में एक श्रीलंकाई शरणार्थी शिविर की निवासी भी शामिल थी. सभी महिलाएं गुम्मिडीपुंडी के एक कपड़ा स्टोर में काम करती थीं और छुट्टी के दिन समुद्र किनारे घूमने पहुंची थीं. बड़ी लहर में बहकर चारों की मौत हो गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.