News

मुश्किल में पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ! ED ने भेजा समन; ऑनलाइन बेटिंग से जुड़ा है मामला

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना को ईडी ने बुधवार को पूछताछ के लिए अपने दिल्ली दफ्तर में बुलाया है. संघीय जांच एजेंसी बेटिंग ऐप 1xBet मामले में उनका बयान दर्ज करेगी. कुछ दिन पहले आज तक ने खबर ब्रेक की थी कि सुरेश रैना सट्टेबाजी ऐप मामले में ईडी की जांच के घेरे में है और उन्हें जल्द ही पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है. बेटिंग ऐप 1xBet ने सुरेश रैना को पिछले साल दिसंबर में अपना गेमिंग एम्बेसडर बनाया था. ईडी ने अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफार्मों के खिलाफ बीते कुछ समय में अपनी जांच तेज की है और ऐसे बेटिंग प्लेटफॉर्म्स का फिल्मी हस्तियों और क्रिकेटरों द्वारा किए जा रहे विज्ञापनों पर अपना ध्यान केंद्रित कर रहा है।

ainewsshorts

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

News

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में से एक के सदस्य और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद लगातार आलोचना