बाराबंकी के सरकारी स्कूल में महिला टीचरने जान दी: ऑफिस में फंदा लगाया, पति बोले…
बाराबंकी के एक सरकारी स्कूल में शनिवार को महिला टीचर ने जान दे दी। उनका शव प्रिंसिपल ऑफिस में फंदे से लटकता मिला। सुबह पति उनको स्कूल छोड़कर गए थे। क्लास में बैग रखने के बाद वह हेडमास्टर के ऑफिस में गई थीं। काफी देर तक नहीं लौटने पर ऑफिस में स्टाफ ने झांककर देखा तो वह फंदे से लटक रही थीं।घटना सतरिख थाना क्षेत्र के उधवापुर स्थित कंपोजिट विद्यालय की है। महिला टीचर के पति ने प्रिंसिपल पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।




