नोएडा में गाजियाबाद जैसा फर्जी दूतावास का खेल
नोएडा के थाना फेज 3 पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने फर्जी पुलिस कार्यालय का भंडाफोड़ किया है. यह कार्यालय ‘इंटरनेशनल पुलिस एंड क्राइम इंवेस्टिगेशन ब्यूरो’ के नाम से संचालित किया जा रहा था, जो पूरी तरह से अवैध था.पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने फर्जी तरीके से इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) और अन्य सुरक्षा एजेंसियों का नकली कार्यालय खोल रखा था. किसी काम की शुरुआत होती उससे पहले ही पुलिस ने इस गैंग को धर दबोचा. पुलिस ने गैंग के 6 लोगो को गिरफ्तार किया है.पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में फर्जी दस्तावेज, पहचान पत्र, पासबुक और चेकबुक बरामद की हैं. बताया जा रहा है कि ये सभी आरोपी पश्चिम बंगाल के रहने वाले है. इनके द्वारा जून महीने में रेंट पर सेक्टर 70 में एक मकान लिया गया था और बीते एक हप्ते से इनके द्वारा बोर्ड लगाकर काम किया जा रहा था.




