FADA : त्योहारी सीजन में ऑटो रिटेल बिक्री ने बनाया रिकॉर्ड, 42 दिनों में 52 लाख से ज्यादा गाड़िया बिकी
इस साल के 42 दिन के त्योहारी सीजन में देशभर में वाहनों की जबरदस्त बिक्री देखने को मिली। पिछले साल की तुलना में 21% ज्यादा गाड़ियां बिकीं। इस बार पैसेंजर कार और टू-व्हीलर दोनों में रिकॉर्ड रजिस्ट्रेशन हुए। जीएसटी 2.0 के लागू होने के बाद वाहनों के दाम घटने का असर भी देखने को मिला। डीलर्स की संस्था FADA (फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन) ने बताया कि पिछले साल 43,25,632 यूनिट की तुलना में स बार कुल 52,38,401 यूनिट बिकीं।पैसेंजर व्हीकल्स की रिकॉर्ड बिक्रीFADA के प्रेसिडेंट सी एस विग्नेश्वर ने कहा, “2025 का त्योहारी सीजन ऑटो रिटेल के लिए ऐतिहासिक रहा। हर श्रेणी में ग्रोथ और रिकॉर्ड बिक्री दर्ज हुई।” पैसेंजर वाहन रजिस्ट्रेशन 23% बढ़कर 6,2 यूनिट के मुकाबले 7,66,918 यूनिट तक पहुंच गया।




